फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ननिहाल घूमने आया किशोर नहर में साइकिल समेत डूबा, मौत

Fri, 24 Oct 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 20 घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा गांव के मजरा लोधन पुरवा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ननिहाल आए आठवीं का छात्र साइकिल समेत बड़ी झाल नहर में गिरकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के सात घंटे बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़मई निवासी राजकुमार का 13 वर्षीय पुत्र मोनू बृहस्पतिवार को अपने ननिहाल लोधन पुरवा घूमने आया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने दोस्त नौ वर्षीय आशीष पुत्र दिनेश को साइकिल से नहर किनारे घूमने गया। नहर किनारे चलते समय साइकिल अचानक अनियंत्रित होकर बड़ी झाल नहर में जा गिरी। पीछे बैठा आशीष पटरी पर गिरकर बच गया, जबकि मोनू साइकिल समेत तेज बहाव में बह गया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना ग्राम प्रधान कमलेश कुमार को दी।
ग्राम प्रधान ने तुरंत पुलिस, एसडीएम और विधायक ओममणि वर्मा को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। उन्होंने बताया कि नहर का बहाव तेज होने के कारण घंटों तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने पहले साइकिल बरामद की लेकिन मोनू का शव काफी देर तक नहीं मिला। आखिरकार सात घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे मोनू का शव नहर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही ननिहाल और मूल घर दोनों ओर कोहराम मच गया। पिता राजकुमार मजदूरी करते हैं और मां दीपकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि अगर नहर का पानी तत्काल रोका जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें