फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। दोनों घर से बकरी चराने साथ निकले थे। जंगल में किशोर ने घटना को अंजाम दिया। बालिका कक्षा पांच और किशोर कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका मंगलवार को सुबह बकरी चराने जंगल में गई थी। उसके साथ पड़ोस का किशोर भी अपनी बकरी लेकर गया हुआ था। किशोर ने जंगल में बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। दुष्कर्म पीड़िता बालिका ने घर आकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। मां ने थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ बबेरू राकेश सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें