बांदा। घर में अकेली किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। नरैनी थाना क्षेत्र के बड़ेहा स्योढ़ा गांव के हजारी पुरवा निवासी काजल (18) पुत्री राकेश ने बुधवार की सुबह घर में सीलिंग हुक में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा शिव मोहन ने बताया कि काजल कक्षा-12 में किसान इंटर कालेज नौहाई मेें पढ़ती थी। वह चार बहनों में बड़ी थी। पिता मजदूरी करता है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।