फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हादसे में घायल किशोरी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत

Sat, 25 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
आशी। फाइल फोटो।
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी भतीजी आशी (11) अपनी मां अर्चना के साथ 22 अक्टूबर को देवरार गांव से बाजार करके घर जा रही थी। सड़क पार करते समय नरैनी की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक ने आशी को टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गई। मां अर्चना ने राहगीरों की मदद से आशी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया था। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता राजेश सेन सूरत में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें