फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कच्ची दीवार गिरने से किशोर दबकर घायल,रेफर

Wed, 08 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कच्ची दीवार गिरने से सड़क से गुजर रहे एक 15 वर्षीय किशोर मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गया। उसको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी रामखेलावन ने बताया कि उसका पुत्र महेश (15) मंगलवार की शाम रास्ते से होते हुए अपने घर जा रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले बल्लू यादव की कच्ची दीवार भर भरा कर महेश के ऊपर गिर गई, जिससे महेश दीवार के मलबे में दब गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी, परिजन और ग्रामीणों ने दीवार के मलबे से महेश को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें