नहाने गए किशोर की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव की है। रविवार को दोपहर रामस्वरूप का 14 वर्षीय पुत्र संदीप अपने कुछ साथियों के साथ गांव के नजदीक स्थित चंद्रावल नदी नहाने गया था। नहाने के दौरान व गहरे पानी मेें चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे साथियों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों और ग्रामीणों ने नदी से उसे बाहर निकाला और तत्काल जसपुरा पीएचसी लेकर आए। यहां डॉ.संदीप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष रामऔतार ने बताया कि परिजनों ने थाने में सूचना नहीं दी। अन्य सूत्रों से खबर मिलने पर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। लेकिन परिजन तब तक शव लेकर घर जा चुके थे। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो