फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आइसक्रीम फैक्टरी में करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन स्थित आइसक्रीम फैक्टरी में काम करने गए किशोर की संदिग्ध हालात में करंट से मौत हो गई। फैक्टरी कर्मी उसे जिला अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने सूचना पर जिला अस्पताल में हंगामा किया। हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदौली कांशीराम काॅलोनी ब्लॉक 56 के कॉलोनी नंबर 886 निवासी रविनारायण (17) मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित आइसक्रीम फैक्टरी में काम करने गया था। वहां संदिग्ध हालात में करंट लग गया, जिस पर फैक्टरी कर्मी रवि नारायण को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। उधर, फैक्ट्री कर्मी ने ही पड़ोसी को फोन कर घटना की जानकारी दी।



जानकारी पर रविनारायण के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। फैक्टरी कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें