फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करंट से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। खेत में काम करने गई 13 वर्षीय किशोरी की करंट से मौत हो गई। पिता मुंबई में मजदूरी करता है। लॉकडाउन में वहीं फंसा है। कोतवाली क्षेत्र के सकरिहा पुरवा (जमवारा) में सोमवार को शाम करीब 5 बजे पृथ्वीराज की पुत्री रीता अपने खेत में प्याज खोदने गई थी।
विज्ञापन

खेत में लगे लोहे की तार की बाड़ पार करते समय बाड़ में करंट होने से चिपक गई। सीएचसी लाते समय रास्ते में उसकी वहीं मौत हो गई। मृतका के बाबा मोतीलाल ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति उसके खेत के ऊपर से अपनी बिजली की लाइन खींच ले गया है। आंधी में यह लाइन टूटकर बाड़ पर आ गिरी थी। जिससे करंट आ गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें