बांदा। आठ अक्तूबर को जिला अस्पताल में मृत शिशु होने और किशोरी के मामले में पैलानी थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। फिलहाल किशोरी अस्पताल में भर्ती है।
थाना पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आठ अक्तूबर को उसकी 15 साल की बेटी सुबह करीब तीन बजे बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई थी। उसी दिन बांदा जिला अस्पताल से फोन आया कि बेटी अस्पताल में भर्ती है और उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा था। पिता ने आरोप लगाया कि मंजू उर्फ बंटा नाम का युवक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था और इस कारण यह घटना हुई है। पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मौरंग की ढुलाई करता है और आरोपी युवक भी बैलगाड़ी से मौरंग की ढुलाई करता है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)