पैलानी। घर से 100 मीटर दूर लगे बबूल के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर किशोरी ने खुदकुशी कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
खप्टिहाकलां गांव निवासी श्रीपाल वर्मा की पुत्री ममता (17) रविवार की देर शाम शौच के लिए जाने को कहकर घर से निकली। कुछ दूरी पर लगे बबूल के पेड़ में साड़ी से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इधर, काफी देर तक जब ममता घर वापस नहीं आई तो पिता ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में ग्रामीणों ने सूचना दी कि ममता का शव फंदे पर लटक रहा है। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बहन और एक भाई में छोटी थी।