बांदा। घरेलू नाराजगी के चलते किशोरी ने जहर खा लिया। परिजनों ने पहले जिला अस्पताल फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरौरी गांव निवासी आरती (15) ने शुक्रवार को दोपहर घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में देर रात उसकी मौत हो गई।