फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मोबाइल के लिए किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। मोबाइल न देने से नाराज किशोरी ने कमरे के अंदर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

खप्टिहाकलां के जगदेव वर्मा की बेटी 17 वर्षीय दीक्षा उर्फ राधा को परिजनों ने मोबाइल देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार की देर शाम उसने कमरे के अंदर रस्सी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद घर के पिछले हिस्से में कपड़े धो रही मां मौके पर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटकता देखकर चीख पड़ी। सूचना पाकर सैलून की दुकान किए भाई अमित और पिता मौके पर पहुंचे। तत्काल दीक्षा को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दीक्षा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। भाई ने मोबाइल न देने से नाराज होने जैसी किसी बात से इनकार किया। बताया कि बहन नीट की तैयारी करना भी चाहती थी। वह पढ़ाई में बहुत तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें