बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी समेत दो लोगों ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी के परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। जबकि दूसरे 30 वर्षीय मजदूर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी सविता (15) ने अपने घर में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पिता अशोक ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पिता ने बताया कि उसने किस वजह से खुदकुशी की। यह उसे नहीं मालूम। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी संतोष बाथम (30) ने शुक्रवार की शाम चार बजे करीब अपने घर के बने कमरे में छत के कुंडे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि परिजन मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।