फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संदिग्ध हालात में जहर खाने से किशोरी की मौत, युवक की हालत में सुधार

Sun, 31 May 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में संदिग्ध हालात में जहर खाने के दो मामले सामने आए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी व युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पहली घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव की है। यहां रामनरेश की 13 वर्षीय पुत्री ईशू ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता रामनरेश ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।



दूसरी घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव की है। यहां 24 वर्षीय शिवम ने भी संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उसमें लगातार सुधार हो रहा है। दोनों घटनाओं की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। जिस पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें