फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: हाईवे पर पड़ा मिला किशोर, अस्पताल में हुई मौत

Mon, 20 Feb 2023 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पड़ा मिला किशोर, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन

- परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
- चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। संदिग्ध हालात में हाईवे पर एक किशोर पड़ा मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के सादी मदनपुर गांव निवासी सुभानी (17) रविवार देर शाम बांदा-कानपुर हाईवे पर सड़क पर पड़ा था। राहगीरों ने पहचान कर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे एंबुलेंस से तिंदवारी पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन किशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां रात में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा आरिफ ने बताया कि सुभानी रविवार की शाम घर से खाना खाकर अपने कुछ दोस्तों के साथ निकला था। इसके बाद वह घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर चिल्ला रोड पर पड़ा मिला। उसे साथ लेकर गए दोस्तों से पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बता पा रहे। उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वह कार्रवाई करेंगे। मृतक चार भाई व पांच बहनों में सबसे बड़ा था। घर में मां अफसाना हैं। पिता मंसूर अली कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें