फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सिक्स लेन सड़क निर्माण और निर्माणाधीन मकानों में मिट्टी की पुराई के लिए खोदा गया तालाब नुमा गड्ढा किशोर की मौत का कारण बन गया। भैंस लेकर खेतों की तरफ गए किशोर का पैर फिसला और वह पानी भरे गड्ढे में समा गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भिम्मा का पुरवा निवासी रमाकांत उर्फ भोला (16) पुत्र रामविशाल मंगलवार को भैंस लेकर खेतों की तरफ गया था। पास में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान मिट्टी खोदाई की गई थी। इससे वहां तालाब नुमा गड्ढा हो गया था। उसमें बारिश का पानी भरा था। मंगलवार की शाम गड्ढे के पास से गुजरते समय अचानक रमाकांत का पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में समा गया।
आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो गड्ढे में छलांग लगा दी और किसी तरह किशोर को पानी से बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। दादा राममिलन ने बताया कि रमाकांत ने कक्षा पांच तक ही पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें