विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ नेता।
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रेरणा एप के विरोध में और शिक्षकों से संबंधित समस्याओं के मुद्दे पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में सोमवार को विधायकों को ज्ञापन सौंपे गए। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल, मंत्री डॉ. रामदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल सहित वीरेंद्र पटेल, अशोक त्रिवेदी, जेपी सिंह, अभिषेक पटेल, जसवंत सिंह, हर प्रसाद कुशवाहा, राजाभइया सिंह, निरंजन चक्रवर्ती, सुदामा प्रसाद, अरविंद कुशवाहा, विनोद सोनकर, बृजेश साहू आदि शामिल रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रेरणा एप शिक्षकों की निजता का हनन है। इसे वापस लिया जाए। 21 अन्य मांगें भी की गई हैं। ब्यूरो