फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में अध्यापिका का चयन

Wed, 06 Sep 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर चिनहट, लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित राज्यस्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा का चयन किया गया।
विज्ञापन

चयन का आधार कहानी का प्रस्तुतीकरण, भाषा शैली, हाव-भाव का प्रयोग के साथ ही बच्चों की सहभागिता भी रही। उक्त में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिक्षिका का चयन पुरस्कार के लिए किया गया।

इससे पहले शिक्षिका ज्योति राज्यस्तरीय बाल कहानी लेखन में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर कर चुकी हैं। शिक्षिका ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय परिवार एवं पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा तथा डायट मेंटर संदीप कुमार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें