फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकालते टीचर और कर्मचारी।
विज्ञापन
बांदा। बुढ़ापे का सहारा पेंशन समाप्त किया जाना निराशाजनक है। इसकी बहाली के लिए ‘पेंशन बचाओ मंच’ बैनर तले शिक्षकों व कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर अन्याय न करने की फरियाद की।
विज्ञापन


आल टीचर व इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन व मंच जिला संयोजक अनूप सिंह के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुधवार को जीआईसी मैदान परिसर से बाइक जुलूस निकाल कर पुरानी पेंशन समाप्त करने का विरोध जताया।

कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि पेंशन समाप्त होने से 2 करोड़ 20 लाख टीचर व कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। एक अप्रैल को जारी आदेश से नए टीचर व कर्मचारी ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल (राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ), जय नारायण श्रीवास (यूटा), डीसी श्रीवास्तव (एसबीटीसी) समेत विद्याभूषण सिंह पटेल, कुलदीप कुमार, कौशल किशोर, अनूप विश्वकर्मा, केदार वर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, अवनीश कुमार इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें