फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिया धरना

Sun, 31 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बांदा यूनिट ने सीएम से वेतन निर्धारण, पुरानी पेंशन नीति, अंतर जनपदीय तबादले की मांग की है।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय में शनिवार को धरना और सभा के बाद 16 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को भेजा। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में शिक्षक संघ का कई घंटे धरना चला। शिक्षक नेताओं ने कहा कि उन पर शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कामों का बोझ बढ़ता जा रहा है।

सफाई का मौका दिए बिना निरीक्षण के नाम पर वेतन रोकने आदि की कार्रवाइयां हो रही हैं। ग्रेड पे दुरुस्त नहीं है। मृतक आश्रितों की नियुक्ति, अंतर जनपदीय तबादला, गैर शिक्षण कार्यों की ड्यूटी से मुक्ति, मिड-डे मील में दूध वितरण पर रोक, उपस्थिति के एसएमएस पर रोक आदि की मांगे की गईं।
विज्ञापन


धरना में मंडलीय मंत्री जगदीश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष राज कुमार पटेल, मंत्री रामदेव सिंह, राजाभइया कुशवाहा, श्रीपाल वर्मा, कन्हैयालाल, यतेंद्र सिंह, भोला, अरविंद कुशवाहा सहित विशिष्ट बीटीसी अध्यक्ष दुर्गाकरण श्रीवास्तव, विद्या भूषण सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, चंद्रमोहन साहू, गिरीश श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की बैठक हुई। इसमें 10 फरवरी में रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली जीआईसी ग्राउंड से शुरू होगी। डीएम और सपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद ने की। नवल किशोर गुप्त, ऋषिकेश त्रिपाठी, बाला प्रसाद शुक्ल, विनोद कुमार तिवारी, उमेश मिश्र सहित अतर्रा तहसील क्षेत्र के शिक्षणेतर कर्मचारी बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें