अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों ने शुक्रवार को
प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वरिष्ठता सूची में समायोजित
कराने की फरियाद की है। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
शिक्षकों
ने कहा कि 3 से 5 सात तक दूसरे जनपदों में काम कर चुुके हैं। लगभग 300
शिक्षक बांदा में तैनात हैं। पूरे प्रदेश में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही
है। हम सभी शिक्षकों की वरिष्ठता समाप्त करते हुए गृह जनपद में कार्यभार
ग्रहण करने की तिथि से गणना की जा रही है।
तर्क दिया जा रहा है कि
अध्यापक सेवा नियमावली-1981 के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक पूर्णत: जिला का
कर्मचारी होता है। शिक्षकों ने कहा कि यह नियम 2007 के बाद अनुचित और
अन्याय पूर्ण हैं। गैर जनपद जाने के लिए पदोन्नति छोड़ने की बात कही जा रही
है, जबकि हमारे बैच के ही लोगों को पदोन्नति की जा रही है। इस विकट स्थिति
का निदान जरूरी है।
ज्ञापन देने वालों में संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र
सिंह यादव, मंत्री शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह समेत
रामकेश सिंह, मनोज सिंह, शंकरलाल शिवहरे, योगेश कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा,
धनंजय सिंह भी शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट केएस पांडेय ने ज्ञापन लेकर
कार्रवाई का आश्वासन दिया।