अतर्रा। थाने से चंद कदम दूर स्थित शिक्षक के घर चोरी का पुलिस पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका। मंगलवार को सीओ आनंद कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिक्षक शिवशरण उपाध्याय ने सीओ को बताया कि 25 फरवरी की रात्रि चोरी हुई थी। चोरी में प्रयुक्त औजारों की जानकारी दी। सीओ ने मौके पर पड़े औजारों को लेकर एसआई सुरेंद्र सिंह को फटकार लगाई। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा को चोरी का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। (संवाद)