फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शिक्षक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते जान देने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार मोहल्ला निवासी अनिल कुमार पुरवार (51) ने बुधवार को घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह मौत हो गई। पारिवारिक मित्र सुशील कुमार ने बताया कि मृतक ट्यूशन पढ़ाकर जीविका चलाता था। दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

एक मकान में दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। छह माह से अनिल दिमागी रूप से अस्वस्थ चल रहा था। होली में मोहल्ले के कुछ लड़के परेशान भी कर रहे थे। कभी इसके दरवाजे में लात मार देते थे, तो कभी घंटी बजाकर भाग जाते थे। इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दी है। मृतक अविवाहित था। इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि परिजन दिमागी रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं। प्रथम दृष्टया जान देने का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें