नरैनी। प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने कक्षा तीन की छात्रा को बेरहमी से पीट दिया। उसके हाथ-पैर में चोट के निशान हैं। अभिभावक ने प्रधानाचार्य के साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के समीप स्थित बेलाकन्नी माता स्कूल में कस्बा निवासी रंगनाथ मिश्रा की पुत्री अंशिका (9) कक्षा तीन की छात्रा है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान किसी बात से नाराज होकर शिक्षिका ने बेरहमी से छात्रा की पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ-पैर में चोट आई है। छात्रा ने माता-पिता को मामले की जानकारी दी। अभिभावक प्रधानाचार्य से मिले और मामले से अवगत कराया। पिता ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।