फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर के सामने नल लगे, पानी नहीं आया, नदी टोला में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 5- गांव बदौसा में बिना टोटी के लगे नल। संवाद
विज्ञापन

फोटाे 6- ग्रामीणों के साथ समस्या पर चर्चा करते ब्लॉक संघर्ष समिति के संयोजक। संवाद

- 300 परिवार बूंद-बूंद पानी को मोहताज, पंप-मोटर हटाए जाने से बढ़ी समस्या
- थाने के नल से पानी ढोने को मजबूर महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बदौसा। ग्राम पंचायत बदौसा के नदी टोला स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना लोगाें के लिए अभी राहत नहीं बन सकी है। करीब 300 परिवारों की बस्ती में घरों के सामने नल की टोंटियां लगा दी गईं, लेकिन नियमित जलापूर्ति न होने से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत सड़कें खोदकर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, मगर नलों से पानी आज तक नियमित नहीं पहुंचा।
ग्रामीण विनोद सोनकर, किशोर, राजा, राजाराम, अमन, सोनू, अशोक, संजय, सचिन, राजकुमार, अजय समेत अन्य ने बताया कि जल जीवन मिशन से पहले तुर्रा नलकूप से पांच-छह दिन के अंतराल में पानी मिल जाता था। अब कई-कई सप्ताह तक पानी नहीं आता। कभी आपूर्ति होती भी है तो पानी इतना गंदा रहता है कि पीना तो दूर, नहाने योग्य भी नहीं होता।
विज्ञापन


महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी
पानी की किल्लत से बस्ती की महिलाओं को रोजाना दूर-दराज से पानी ढोना पड़ता है। मीरा देवी ने बताया कि सुबह चार बजे उठकर पानी लेने जाना पड़ता है। बस्ती में पर्याप्त हैंडपंप भी नहीं हैं। मुक्ति धाम परिसर का हैंडपंप भी कई दिनों से खराब पड़ा है। मजबूरन महिलाएं और पुरुष थाना बदौसा के पास लगे नल तथा थाना परिसर से पानी भरकर घर ले जाते हैं।
-
तकनीकी जांच और स्थायी समाधान की मांग
ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुशवाहा ने जल जीवन मिशन की पाइपलाइन व नलों की तकनीकी जांच कराने, नियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरू कराने, खराब हैंडपंप तत्काल दुरुस्त कराने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पेयजल स्रोत उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल निगम से नदी टोला बस्ती का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बाढ़ से हटाए पंप-मोटर, ट्रांसफार्मर भी जला
एलएनटी कंपनी के जेई कलमेश दास ने बताया कि बाढ़ के चलते पंप और मोटर हटा दिए गए हैं। बाढ़ समाप्त होने के बाद जलापूर्ति बहाल की जाएगी। जन संस्थान के तुर्रा कर्मचारी प्रकाश के अनुसार नलकूप का वाटर लेवल बढ़ने और ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हुई है। नया मोटर लगाने के बाद नदी टोला की सप्लाई बहाल की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बिजली नहीं है, बिजली आते ही बदौसा की जलापूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें