नरैनी। घर से साइकिल में समान लेने गए किशोर को सामने से आ रही दूध टैंकर गाड़ी ने टक्कर मार दी।
गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी शनि (15) पुत्र रामदीन गुरुवार को दोपहर को अपने घर से साइकिल में गांव से दो किलोमीटर दूर दरगाही पुरवा से समान लेने जा रहा था। तभी कस्बे की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार दूध टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। घायल को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष गिरवां राकेश तिवारी ने बताया कि वाहन कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)