खपटिहा कलां। किसान की संदिग्धहालात में मौत हो गई। दफनाने के दौरान कमर में जले का निशान मिलने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भांजे की तहरीर पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव निवासी किसान कल्लू शेख (70) पैलानी डेरा के लकी ढाबा के पास स्थित अपने निजी मकान में बुधवार की रात अकेले सो रहा था। सुबह होने पर परिजन वहां गए तो वह मृत मिला।
भांजे परवेज ने बताया कि किसान के पास 20 बीघा जमीन है। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।