फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्य लाइन पर गिरा इमली का पेड़, छह घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में नवाब टैंक के पास मुख्य लाइन पर इमली का पुराना पेड़ टूटकर गिरने से तार टूटकर नीचे गिर गए। इससे सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आई। वहीं उमस भरी गर्मी में शहर के लाखों उपभोक्ता बिना बिजली के कराहते रहे। पीलीकोठी उपकेंद्र में जंफर बदलने के लिए तीन घंटे शटडाउन लेना उपभोक्ताओं को भारी पड़ा।
विज्ञापन




नरैनी रोड में नवाब टैंक के पास एक निजी अस्पताल के सामने सुबह पांच बजे अचानक इमली का पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर गिर गया। भोर में हादसा होने के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। यहां की करीब सात घंटे तक बिजली बंद रही। सुबह दस बजे तक पेड़ हटाया गया और लाइन जोड़ने का काम शुरू हुआ। करीब दस हजार की आबादी उमस भरी गर्मी में परेशान रही।
पीलीकोठी विद्युत उप केंद्र में सुबह जंफर बदलने के लिए शटडाउन लिया गया तो सुबह दस बजे से दो बजे तक महेश्वरी देवी फीडर सहित कई मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित रही। रात में पीलीकोठी उप केंद्र के पास टेबल में आग लगने से सप्लाई बंद कर दी गई। दो घंटे तक लोग बिजली को तरसते रहे। पद्माकर चौराहे के बास दोपहर तीन बजे केबल में आग लग गई। इससे स्टेशन फीडर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक लोग गर्मी में यहां परेशान रहे। छावनी चौराहा, कालूकुआं, मर्दननाका, छोटी बाजार में रात भर लोगों को बिजली की आंख मिचौली से जूझना पड़ा। शाम सात बजे बलखंडी नाका चौकी के बगल खंभे में करंट उतरने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पीलीकोठी से लाइ बंद की गई। करीब दो घंटे बाद लाइन सही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें