फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रिक्त सीटों पर 24 और 25 को लें दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चौथे चरण में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो रही है। विभिन्न ट्रेडों में पंजीयन कराने के लिए अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों के सापेक्ष खुद रैंक निकालनी होगी और रैंक कार्ड आईटीआई कॉलेज में जमा करना होगा। इसके लिए 23 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 24 व 25 अगस्त को इन्हीं रैंक कार्ड के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

जिले में चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व 10 प्राइवेट आईटीआई कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें 15 ट्रेडों में अभी तक सीटें नहीं भर पाईं। अब वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की जद्दोजहद की जा रही है। सत्र 2025-26 के तीन चरणों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त को समाप्त हो चुकी है लेकिन सीटें अभी भी खाली हैं।
ऐसे में अब चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्राचार्य अमित पटेल ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराए गए हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांदा में आर्टिजन, कैम प्रोग्रामर, ड्राफ्टमैन, कस्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नालॉजी, स्टेनोग्राफर, शीट पेंटल वर्कर, काॅरपेंटर, वेल्डर, पेंटर, स्वीइंग टेक्नलॉजी में 170 सीटें रिक्त हैं। राजकीय आईटीआई बांसी थ्री-डी प्रिंटिंग, एडवांस सीएनसी, कोपा, ड्राफ्ट मैन, फैशन टेक्नालॉजी, मैकेनिक टू एंड थ्री ह्वीलर, आईटी, कास्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग व वेल्डर की 145 की सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

वहीं राजकीय आईटीआई बबेरू में कोपा, कास्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नालॉजी, मैकेनिक, मोटर ह्वीकल,आरएसी, मेशन प्लंबर, वेल्डर की 168 सीटें खाली हैं। राजकीय आईटीआई मोतियारी में कंप्यूटर एडेड एंब्राइडरी, कोपा, कास्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नालॉजी, आईटी, मैकेनिक,टू एंड थ्री ह्वीलर, टर्नर, वेल्डर, ड्रेस मेकिंग की 175 सीटें रिक्त हैं।
इन रिक्त सीटों के सापेक्ष पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थी खुद अपनी रैंक निकालेंगे और 23 अगस्त को शाम तक कॉलेज में जमा करेंगे। इसके बाद 24 व 25 को इसी रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें