यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। झूलती एलटी लाइन के संपर्क में आकर किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग अभियंताओं के प्रति आक्रोश है। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के मजरा भुराने पुरवा में संतशरन (42) पुत्र रामकरन रविवार को सुबह खेत जा रहे थे। रास्ते में झूलती एलटी लाइन से उनको करंट लग गया। कीचड़ भरे रास्ते में उनकी वहीं मौत हो गई। खबर मिलने के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी झांकने नहीं गया। उधर, ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने आनन-फानन शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उनके बेटे अंकुर ने बताया कि नीचे झूल रहे तारों की शिकायत बिजली विभाग के अभियंताओं से कई बार की गई लेकिन तार नहीं हटे। उधर, इस संबंध में खुरहंड बिजली सब स्टेशन के अवर अभियंता को फोन करने पर संपर्क नहीं हो सका। एसडीओ रवींद्र कुमार का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।