फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट और हमीरपुर में 16-16 मिमी पानी

Sun, 17 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में रविवार को मानसून बांदा और महोबा में कम और हमीरपुर व चित्रकूट में ज्यादा बरसा। मंडल की औसत बारिश 9.65 मिलीमीटर रही। इसे मिलाकर जुलाई माह में बारिश का पैमाना 446 मिलीमीटर हो गया है। कई दिनों से मंडल में रात-दिन बारिश हो रही है। चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है। रविवार को बांदा और महोबा में कुछ राहत मिली। हल्की फुहारों में ही मानसून निपट गया। बांदा में मात्र 3.6 और महोबा में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। लेकिन पड़ोसी जिले हमीरपुर में 16.6 और चित्रकूट में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक जुलाई माह में अब तक रिकार्ड 446 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस खां ने बताया कि सोमवार को बादल और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें