फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बच्चों को मारकर नंदवारा में गड्ढे में फेंकने की आशंका

Wed, 14 Oct 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 26- गांव नंदवारा में घर के बाहर अनशन पर बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को नौहाई और नंदवारा दोनों गांवों में तकरीबन पांच घंटे बिताए।
विज्ञापन

इसमें पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को नौहाई ले जाकर मारा गया। इसके बाद नंदवारा में पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया।
बुधवार को सीओ नरैनी प्रवीण कुमार के निर्देशन में टीम नौहाई व नंदवारा गांव में रही। इस दौरान आरोपियों के रिश्तेदारों के अलावा करीब पांच-छह ग्रामीणों से भी पूछताछ की। ग्रामीणों से छह वर्षीय मनोज और चार वर्षीय युवराज (मृतक बच्चे) के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

एसआईटी की माने तो वह इस कांड के खुलासे के करीब-करीब पहुंच चुकी है। जांच में पूर्व में अपराधी रहे शेरा उर्फ ओमकार की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पूर्व में इस कांड में पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में पांचों आरोपी जेल में हैं। चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें पूर्व मंत्री पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा, पूर्व हिस्ट्रीशीटर शेरा उर्फ ओमकार व दो महिलाएं शामिल हैं। इस कांड में पूर्व हिस्ट्रीशीटर की भूमिका पुलिस को संदिग्ध मिल रही है।
सीओ सिटी एवं एसआईटी प्रमुख सौरभ सिंह ने बताया कि नौहाई गांव से नंदवारा कांड का सीधा कनेक्शन मिल रहा है। संभव है कि मासूम बच्चों को नंदवारा से ले जाकर नौहाई में मारा गया है। उसके बाद उनके शवाें को नंदवारा गांव में फेंका गया है। एसआईटी प्रमुख का दावा है कि वह खुलासे के करीब पहुंच चुके हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी होने पर सभी बातों का खुलासा हो सकता है। बीते 30 सितंबर को नंदवारा गांव में भैयाराम के छह वर्षीय बेटे मनोज और चार वर्षीय युवराज के शव घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में मिले थे।

-

झांसी की एक्सपर्ट टीम को मिला बांदा पुलिस का पत्र
नंदवारा गांव में सीन रिक्रिएशन की कार्रवाई पिछड़ रही है। उधर, एसआईटी का दावा है कि वह खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि झांसी की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बांदा एसआईटी का पत्र मिल चुका है। संभावना है कि एक-दो दिन में झांसी की एक्सपर्ट टीम जांच करने नंदवारा गांव आ सकती है।
मासूम बच्चों के परिजन का आमरण अनशन शुरू
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदवारा में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। घर के दरवाजे पर अनशन पर बैठे पीड़ित पिता भैयाराम व परिवार को समर्थन देने के लिए ग्रामीण भी जुटे रहे।
बुधवार को तहसील से कानूनगो घनश्याम सिंह, लेखपाल रत्ना चौहान व कोटेदार संतोष कुमार पीड़ित परिवार का हालचाल लेने पहुंचे। उन्होंने परिजन से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।
कानूनगो ने बताया कि भैयाराम ने अंत्योदय राशन कार्ड व आवास दिलवाने की बात कही है। भैयाराम ने बताया कि उनकी मां रानी का राशन कार्ड बना था, उसमें उनके नाम नहीं थे। कोटेदार ने कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें