खप्टिहा कलांं। 133 केवी कालेश्वर उपकेंद्र में अधिकारियों की मनमानी के चलते बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि इनकमिंग मशीन में खराबी के चलते आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादा हो-हल्ला करने पर कर्मचारी मशीन का किसी तरह तार जोड़कर आपूर्ति चालू करा देते हैं। इसके एक-दो दिन बाद फिर से बिजली की समस्या खड़ी हो जाती है। बिजली न होने से पानी की भी किल्लत बनी रहती है। जेई के पास शिकायत करने पर सीधा जवाब भी नहीं मिलता है। इस संदर्भ में जेई रवि शंकर गुप्ता का कहना है कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है। अभद्रता का आरोप गलत है।