सुपर डांस के लिए चुनी गई बाल डांसर अमायरा गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। लखनऊ के रॉयल माउंट एकेडमी में शुक्रवार को हुए सुपर डांसर के आडीशन में बांदा की दो बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों का चयन कर लिया गया। अब इन्हें सोनी चैनल के डांस शो में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
ऑडीशन में प्रदेश भर के लगभग पांच हजार प्रतिभागी शामिल हुए। इनके डांस का मूल्यांकन जज के रूप में साजन और डीआईडी फ्रेम मास्टर सोनाली ने किया। बांदा निवासी डांस की महागुरु निशा गुप्ता की तीन वर्षीय पुत्री अमायरा और उनकी आठ वर्षीय शिष्या आकृति गुप्ता ने शानदार डांस किया।
इनका चयन अगले राउंड के लिए किया गया है। यह राउंड सुपर डांसर शो में होगा। इनके अलावा इस शो में बांदा के आर्या गुप्ता, श्रेया, ज्ञान गुप्ता, विष्णु गुप्ता, चाहत, राज और अभय ने भी प्रस्तुतियां दीं। चयनित दोनों बाल डांसर यहां आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो में प्रशिक्षण ले रही हैं।