बांदा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद में भीषण गर्मी और लू के अत्यधिक प्रकोप को देखते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
कक्षा एक से आठ तक के सभी प्रकार के विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। इनमें बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजकीय विद्यालय, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (आईसीएसई) और अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय शामिल हैं। यह अवकाश 19 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश समाप्त होने की तिथि तक प्रभावी रहेगा।
जिसमें बच्चों सहित विद्यालयों का अवकाश शामिल है। हालांकि, जनगणना 2026 और अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों के चलते, बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अनुचरों को विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से मुख्यालय छोड़ने की छूट होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्वाचन संबंधी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और जनगणना 2026 जैसे कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।