फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन के बाद घर में फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा क्षेत्र के पुनाहुर गांव में 18 वर्षीय रोशनी पुत्री मोती लाल कुशवाहा ने बृहस्पतिवार की देर शाम घर में साड़ी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पूर्व सुबह उसने सहेलियों के साथ नजदीकी गांव में स्थित महाराजा बाबा मंदिर (सिकलोढ़ी) में दर्शन किए थे।
विज्ञापन

पिता मोती लाल कुशवाहा ने बताया कि एक महीना पहले उसने रोशनी का रिश्ता इटावा में तय कर दिया था। घटना के समय वह खेत में था। रोशनी की मां दो दिन पूर्व मायके चली गई थी। वापस आने पर फंदे पर लटकी रोशनी को उतारा। पिता ने आत्महत्या की वजह से अनभिज्ञता जताई है। बिसंडा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें