फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। मायके में मकान खरीदकर रहने की जिद कर रही महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा तो जानकारी हो सकी। थाना क्षेत्र के पश्चिम थोक निवासी राधा देवी (30) ने बुधवार को दोपहर करीब एक बजे घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति राजकुमार और ससुर मातादीन शिवहरे सुबह खेत पर काम करने चले गए थे। बच्चे अर्जुन (10), अंजलि (7) व महेश (5) स्कूल पढ़कर लौटे तो राधा कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली। उन्होंने पिता से बताया।
विज्ञापन

पति राजकुमार ने बताया कि राधा कई दिन से कर्वी में मकान खरीदने के लिए दबाव डाल रही थी। यह मेरी हैसियत में नहीं था। खेती किसानी का कार्य करके गृहस्थी चला रहा हूं। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। राधा का मायका चित्रकूट जिले के रामनगर कस्बे में है। इस कारण वह कर्वी में रहना चाहती थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि घरेलू वजह के चलते फंदा लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें