फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जल संस्थान के टेंडर की सपाइयों ने की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल जलसंस्थान के संचालन कार्य में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सपाइयों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि नियम विरुद्ध की जा रही टेंडर प्रक्रिया की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में सपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 24 अगस्त को ई-टेंडर के जरिए विज्ञान निकाला गया।
इसमें नलकूप के संचालन कार्य का उल्लेख है। 395 रुपये प्रति श्रमिक प्रति शिफ्ट देय का जिक्र है। साथ ही नलकूप चालक को समीपवर्ती तीन नलकूपों का संचालन एक शिफ्ट में करने का हवाला दिया है। प्रति शिफ्ट आठ घंटे की कार्यावधि के 4350 रुपये प्रति नलकूप प्रति माह निर्धारित किया गया है। यह न्याय पूर्ण नहीं है, जबकि 2014 के शासनादेश में न्यूनतम मजदूरी 395 रुपये है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि महाप्रबंधक पुराने ठेकेदारों से साठगांठ कर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। नई व्यवस्था से तमाम कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। टेंडर में बैंक खाते में वेतन भुगतान व ईपीएफ कटौती का भी जिक्र नहीं है।
विधायक विशंभर सिंह यादव व सयुस राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी विदित ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति जेम पोर्टल से होनी चाहिए। टेंडर प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए। सयुस जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी, नीलेश श्रीवास, दिनेश यादव आशीष श्रीवास्तव वह महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीपाल यादव, महामंत्री जयराम चौरसिया भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें