फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसल खराब होने पर किसान ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। डेढ़ बीघा से अधिक खेतों में बोई गई तिल की फसल खराब होने पर किसान परेशान हो गया। शुक्रवार की रात को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नांदादेव गांव निवासी शिवभूषण सिंह (45) ने शुक्रवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां हुईं तो परिजनों को जानकारी हो सकी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर कानपुर के अस्पताल पहुंचे। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
किसान की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे महेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों में बोई गई तिली की फसल खराब हो जाने की वजह से किसान परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। उसके नाम डेढ़ बीघा खेत है। मृतक के दो पुत्री काजल, लक्ष्मी और एक पुत्र अंबरीश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें