तिंदवारी। भुजौली गांव में शुक्रवार को रामानंद सरस्वती की स्मृति में मेला और दंगल प्रतियोगिता हुई। भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना के बाद प्रधान प्रतिनिधि बृजेंद्र सिंह पटेल, राजकरण सिंह और महेंद्र सिंह ने दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
दंगल में चित्रकूट के सुदामा पहलवान ने हाथरस के शिवा को धूल चटाई। विनय गोधनी ने रौनक गोधनी को चित किया। आगरा के धर्मवीर और हरदौली के सचिन के बीच कड़े मुकाबले में धर्मवीर विजयी रहे। वहीं भुजौली के सोहन ने खप्टिहा के छोटू को पराजित किया। गजनी प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव, गणेश द्विवेदी, शिवपूजन प्रजापति, घनश्याम, राघवेंद्र, शिव विलास आदि मौजूद रहे।