फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदेल गुट ने चंदा मांगा, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ आज

Fri, 03 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) व वित्त विहीन शिक्षक संघ का मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहा। जीआईसी में जिलाध्यक्ष आर चंद्रा व मंत्री उमाशंकर सिंह परमार के नेतृत्व में दोनों संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य धरने पर बैठे और शिक्षकों से चंदा जुटाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट ने हड़ताल में धोखा दिया है। लेकिन हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उधर, वित्तविहीन गुट जिलाध्यक्ष आसिफ अली व महामंत्री अकील अहमद ने आरोप लगाया कि जीआईसी में तमाम अप्रशिक्षित और डिबार किए जा चुके टीचरों से मूल्यांकन कराया जा रहा है। यह छात्रों के हित में नहीं है।

संघ ने परीक्षा नियंत्रक को इस संबंध में ज्ञापन दिया। धरने में रामकृष्ण द्विवेदी, विद्याधर मिश्रा, बालकृष्ण वाजपेयी, अजय चौरिहा, मिथलेश मिश्रा, शशिधर दुबे, बृजमोहन सिंह, संगम मिश्रा, शिवाकांत त्रिपाठी, अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे। उधर, शनिवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों में चंदेल और वित्तविहीन गुट सरकार व विरोधी गुटों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ करेगा।
विज्ञापन


वित्तविहीन उपाध्यक्ष ऋषिकांत, संतोष गुप्ता, रोहित मिश्रा, शरदचंद्र सोनी, बालकृष्ण वाजपेयी, विद्याधर द्विवेदी, पद्मकांत पांडेय, सुरेशकांत, कामता प्रसाद, देवेंद्र खरे, रामबाबू, जितेंद्र कुमार, कमलेश तिवारी, रामकृपाल सिंह, वृंदावन सिंह, श्यामराव सिंह, सत्यनारायण मिश्र, मीना सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो

पांचवें दिन 10 हजार कापियां जांची गईं
बांदा। बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में बुधवार को पांचवें दिन 10 हजार कापियां जांची गईं। दो उप प्रधान परीक्षक और 150 परीक्षक गैरहाजिर रहे। जीआईसी में इंटर की 1.40 हजार कापियों का मूल्यांकन होना है। शुक्रवार को यहां 36 डीएचई और 225 परीक्षकों ने 6000 कापियां जांची। उप नियंत्रक संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि अब तक कुल 1400 कापियां जंच चुकी हैं। उधर, बजरंग इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हाईस्कूल की 4229 कापियां जांची गईं। यहां 384 में 75 परीक्षक गैरहाजिर रहे। चंदेल गुट व वित्त विहीन संघ के पदाधिकारियों को छोड़ अन्य टीचरों ने भी कापियां जांची। उप नियंत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी 39 डीएचई मूल्यांकन में शामिल हुए। यहां हाईस्कूल की अब तक 16000 कापियां जांची गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें