फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट और जूडो कराटे में दक्ष हुईं छात्राएं

Tue, 15 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ताइक्वांडो शिविर में सात दिनों तक जूडो कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र पत्र सौंपे गए। समापन के मौके पर छात्राओं को बहादुरी के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


शांति नगर स्थित एचएल इंटर कालेज में ताइक्वांडो के सात दिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जान मोहम्मद, नरेश कुमार और अंजू विश्वकर्मा ने छात्राओं को मार्शल आर्ट और जूडो कराटे की बरीकियां समझाकर उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार किया।

करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा विभिन्न स्कूल-कालेजों की छात्राओं ने कराटे व मार्शल आर्ट के गुर सीखे और खुद तथा अन्य छात्राओं की सुरक्षा में सक्षम होने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


तिंदवारी ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह यादव ने छात्राओं को प्रमाणपत्र सौंपे। नगर अध्यक्ष राजन सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, युजवजन सभा नगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, अभिनव गुप्ता, विवेक विश्वकर्मा, गोविंद राज इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें