बांदा। पंडित जेएन डिग्री काॅलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन मिले तो उनके चेहरे खिल उठे। काॅलेज की कमेटी ने करीब 200 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट सौंपे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह इनका प्रयोग पढ़ाई में करेंगे और आगे परीक्षाओं में प्रदर्शन करेंगे।
पंडित जेएन महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.केएस कुशवाहा की देखरेख में बीएड के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और एमए तथा एमएससी के सभी विषयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की वजह से यह छात्र-छात्राएं टैबलेट और स्मार्ट फोन से वंचित रह गए थे। अब इन्हें वितरित किए जा रहे हैं। काॅलेज के प्रो.एसएन त्रिपाठी, डाॅ.मनोज अस्थान, सर्वेश निगम व डीके सिंह आदि की समिति ने सभी पात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन सौंपे।
छात्रा मुस्कान, बबिता, अर्चना आदि ने कहा कि टेबलेट मिलने के बाद वह बेहद खुश हैं। अब एमए व एमएससी करने के बाद इसका उपयोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए करेंगी। परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपने जनपद का गौरव बढ़ाएंगी। करीब दो सौ छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन मिले तो हर चेहरे पर मुस्कान नजर आई। हालांकि चार माह तक उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ा।