फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भारतीय दृष्टिकोण व अनुसंधान आत्मसात करें विद्यार्थी - प्रो. देवेंद्र मोहन

Mon, 08 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 2- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को बोर्ड के माध्यम से जानकारी देते प्रो. देवेंद्र
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को साहित्यिक एवं ललित कला समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन समिति व विज्ञान भारती संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें आईआईटी और बीएचयू से आए प्रो. देवेंद्र मोहन ने विचारों को साझा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कॉलेज के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने और उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके बाद बीएचयू के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. देवेंद्र मोहन ने विद्यार्थियों से कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें गणित, खगोलशास्त्र, रसायन विज्ञान, चिकित्सा और अभियंत्रण जैसे क्षेत्रों में भी विश्व को दिशा देने वाली अमूल्य धरोहर निहित है।
कहा कि आधुनिक तकनीक और शोध का मूल स्रोत कहीं न कहीं हमारे प्राचीन ज्ञान में ही छिपा है। चरक, सुश्रुत, आर्यभट्ट और पाणिनि जैसे आचार्यों के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय दृष्टिकोण अपनाने और अनुसंधान में उसे आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि यदि युवा पीढ़ी भारतीय परंपराओं और वैज्ञानिक सोच को आत्मसात करेगी तो भारत पुन: विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर होगा। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र यादव, हर्ष खरे, अनुराग चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें