अतर्रा। पीजी काॅलेज में सोमवार की दोपहर कॉलेज के छात्र नेता विकास दीक्षित की अगुवाई में 50से अधिक छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवधेश चंद्र मिश्रा के कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।
ज्ञापन में बताया कि प्रवेश पत्रिका से सरस्वती माता की फोटो गायब कर दी गई। कालेज संस्थापक की फोटो के साथ उनका संदेश कॉलेज प्रबंधक ने मनमानी के चलते हटवा दिया। पत्रिका 250 रुपये में दी जा रही है।
प्राचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। कॉलेज प्राचार्य ने कमियों को जल्द दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्र अविनाश कुमार, अभिषेक द्विवेदी, मोहित कुमार, राहुल कसौधन, उत्कर्ष, शिवम सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।