बांदा। संभागीय परिवहन विभाग ने पिछले माह स्कूली वाहनों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया था। जांच में करीब 70 बसें अनफिट पाई गई थीं। उन्हें फिटनेस के लिए दस दिन का समय दिया गया था।
कई बार नोटिस भेजने के बाद भी फिटनेस न कराने वाले 32 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह ने सूची में शामिल इन वाहनों से संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों व वाहन स्वामियों से कहा कि अनफिट मिले इन स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया या है। से वाहन किसी भी हाल में सड़कों पर न चलाएं। यदि संचालित मिलीं तो एफआईआर कराई जाएगी। इसके पहले 16 स्कूली बसों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है।