फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक पीने से छात्र बीमार

Tue, 10 Oct 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल की कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक पीकर बीमार हुआ छात्र जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालेज की कैंटीन में बेची जा रही एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पीने से छात्र की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मां और पिता ने प्रधानाचार्य पर इलाज न कराने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तिंदवारी क्षेत्र के अमलीकौर गांव निवासी जगराम निषाद यहां शांति नगर मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार समेत रहता है। उसका पुत्र विकास (14) एचएल इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार को दोपहर वह कालेज में संचालित कैंटीन में कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी रहा था। पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

खबर पाकर कालेज आई मां सितारा देवी ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता व मां ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उन्हें सूचना नहीं दी। वह ई-रिक्शा पर पुत्र को जिला अस्पताल लेकर गईं। यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उनके साथ फोन पर बदसलूकी की। पुत्र का नाम काटने की धमकी दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कैंटीन में घटिया और जहरीली सामग्री बेचकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर मार्च 2016 की डेट पड़ी है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मडिकल आफिसर डॉ, विनीत सचान ने बताया कि छात्र की हालत कोल्ड ड्रिंक पीने सेे बिगड़ी है। अब वह ठीक है। उधर, एचएल इंटर कालेज प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू ने कहा कि छात्र की हालत कोल्ड ड्रिंक पीने से नहीं बल्कि अधिक गर्मी से बिगड़ी है। कैंटीन में घटिया सामग्री नहीं बेची जाती। स्कूल के सभी छात्र इसी कैंटीन से खाद्य सामग्री खरीदते हैं। प्रधानाचार्य ने अभिभावक के साथ अभद्रता के आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें