बांदा। घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने अधेड़ को गोली मार दी। आरोपी मौके से भाग निकला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव की है। वहां रहने वाला सुरेंद्र मिश्रा (55) को बुधवार सुबह पड़ोसी के यहां तेरहवी संस्कार में हवन पूजन कराने को जाना था। उसी दौरान हिस्ट्रीशीटर उसके घर घुस आया शराब पीने के लिए रुपया मांग लिया। मना करने पर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से गोली मार दी। सुरेंद्र मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। थानाध्यक्ष तिंदवारी राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।