अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘‘रिवर्ब 24’’ का गुरुवार को समापन हो गया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन करके पुरस्कार जीते।
वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन काॅलेज के छात्र-छात्राएं कृतिका, समृद्धि, कल्याणी, निशांत, दिव्या, अर्पित, सूरज, सम्राट, दीपक, मृदुल, रोशनी, भव्या, आयुष, अनुष्का, अभिषेक आदि ने समूह डांस, सोलो डांस, समूह गायन, सोलो गायन, गजल गायन, नृत्य प्रतियोगिता, कविता पाठ, रैप, बैटल डांस, शायरी, कामेडी, प्रहसन (नाटक) का प्रदर्शन किया।
बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। छात्र प्रदीप के ओजस्वी कविता पाठ ने सभी को रोमांचित कर दिया। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र निखिल, राहुल, पियूष, पवन ने योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक पंजाब नैशनल बैंक अतर्रा रहे। इस अवसर पर काॅलेज निदेशक प्रो एसपी शुक्ल, प्रभारी सांस्कृतिक कार्यक्रम डाॅ. अर्चना सिंह, कुलसचिव डाॅ. आशुतोष तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।