बांदा/अतर्रा। गुरुवार को छात्रा और अदालत आए एक फरियादी की गर्मी में हालत खराब हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को दोपहर बीटीसी की छात्रा रिचा शुक्ला (19) पुत्री बालेंद्र शुक्ला की गर्मी से हालत बिगड़ गई।
डायट कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अतर्रा पुरानी तहसील स्थित जजी कैंपस में मुकदमे की पैरवी करने आया बांदा रोड निवासी विजय गुप्ता पुत्र रामजस अचेत होकर गिर पड़ा। अधिवक्ताओं ने पानी के छींटे मारकर उसे संभालने की कोशिश की।
हालत खराब होने पर उसे सीएचसी पहुंचाया गया। उधर, कर्वी निवासी कमलेश (23) पुत्र रामनरेश एकलव्य महाविद्यालय में बीपीएड का छात्र है। शुक्रवार को दोपहर लू लगने से हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।